फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय कार्ड धारकों के बाद अब श्रमिकों के भी बनेंगे गोल्डन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमिकों का डाटा तैयार करने में लगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

जिले में लगभग 7645 श्रमिक परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आयुष्मान भारत अभियान के अंतर्गत अब श्रमिकों के भी गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग श्रमिकों का डाटा तैयार करने में जुटा है। जिले में लगभग 7645 श्रमिक परिवार है। डाटा तैयार होने के बाद योजना के अंतर्गत श्रमिकों के गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे।
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए सरकार ने 2018 में आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ किया था। योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार कराने की सुविधा मिलती है। जिले को पूर्व में दो लाख 15 हजार 515 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंत्योदय योजना के लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए थे। अब प्रदेश में पंजीकृत श्रमिकों को भी योजना का लाभ प्रदान करने के लिए गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए है। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों का डाटा तैयार किया जा रहा है। डाटा तैयार होने के उपरांत श्रमिकों का डाटा अपलोड कर गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के आईटी प्रबंधक अभिषेक राणा ने बताया कि अंत्योदय कार्ड धारकों के बाद अब श्रमिकों के भी गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश मिले है। जिला स्तर पर श्रमिकों का डाटा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें