जिन स्कूलों में नहीं थी बेंच, उनके लिए शासन से भेजी जाएंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अब परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। शासन स्तर से स्कूलों में बेंच की व्यवस्था कराई जा रही है। सोमवार को स्कूलों में बेंच पहुंच जाएंगी।
परिषदीय विद्यालयों में बेंच के अभाव में बच्चों को फर्श पर बैठकर पढ़ने के विवश होना पड़ता था। अब उनकी समस्या का समाधान हो गया है। शासन स्तर से स्कूलों में बच्चों के लिए बेंच भेजी जा रही हैं। जिला समन्वयक सौरव शुक्ला ने बताया कि विभाग की ओर से स्कूलों में बेंच उपलब्ध कराने के लिए शासन को मांग भेजी गई थी। शासन ने इसे स्वीकृत कर लिया है। सोमवार को विद्यालयों में बेंच पहुंच जाएंगी। स्कूलों में बेंच पहुंचने पर बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ने के लिए विवश नहीं होना पड़ेगा। शासन से कितनी बेंच भेजी गई हैं। इसका रविवार को पता चलेगा।