फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से गुजरने के लिए अब करनी होगी जेब ढीली

विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित जिवाना टोल प्लाजा - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- 26 जनवरी से पहले ही जिवाना में शुरू हो जाएगी टोल वसूली
विज्ञापन

- पहले पांच जनवरी से शुरू होना था टोल का कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से गुजरने वाले वाहन स्वामियों की जेब ढीली होगी। क्योंकि बावली के निकट जिवाना में टोल प्लाजा पर 26 जनवरी से टोल वसूली शुरू हो जाएगी। एनएचएआई के अधिकारी जल्द ही पहले चरण के निर्माण का दौरा करेंगे। पहले यहां पांच जनवरी से टोल वसूलने शुरू होने की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन किसी वजह से बदलाव किए गए हैं।
ऐसे होगा जिवाना टोल प्लाजा
बागपत। जिवाना में टोल प्लाजा पर दोनों ओर के वाहनों के निकलने के लिए आठ लेन होंगी। जिनमें छह पर फास्टैग लगा होगा। दो लेन इमरजेंसी वाहनों को निकालने के लिए होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी से किया गया लैस
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की निगरानी भी कैमरों के जरिए की जाएगी। हेल्पलाइन सेवा उपलब्ध रहेगी।
दस किमी के दायरे में रहने वालों से 20 रुपये होगी वसूली
बागपत। टोल प्लाजा से दस किमी की सीमा में निवास करने वाले वाहन स्वामियों से 20 रुपये टोल टैक्स वसूला जाएगा। एनएचएआई टोल रेट जल्द ही जारी करेगा।
444 करोड़ में बना पहला चरण
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से शामली खंड तक पहले चरण के 61.409 किमी के हाईवे निर्माण में करीब 444 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। कार्य अंतिम चरण में है। दूसरे खंड में शामली बाईपास से सहारनपुर तक निर्माण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें