फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में प्रभावित हुई पढ़ाई तो अब छुट्टी के दिन भी चल रही कक्षाएं

विज्ञापन
बोर्ड की परीक्षा को देखते हुए बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को बारवीं क्लास के छात्र - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा को देखते हुए 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रहीं कक्षाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण के चलते डेढ़ महीने तक स्कूल बंद रहने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई। इसे देखते हुए स्कूलों ने छुट्टी के दिन भी कक्षाएं शुरू करा दी हैं। इसके साथ ही सामान्य दिनों में अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रही हैं। हालांकि बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर यह व्यवस्था 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए की गई है। जिससे परीक्षा परिणाम बेहतर हो सके।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो साल से लगातार पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस बार भी जनवरी शुरू होते ही स्कूल बंद हो गए थे। स्कूल अब खुले जरूर हैं, लेकिन जिस तरह से बोर्ड परीक्षाएं जल्द होनी हैं। उससे विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों के लिए भी समस्या है। ऐसे में सिलेबस पूरा करने के साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराना चुनौती है। इसको देखते हुए रोजाना छुट्टी के बाद 10वीं व 12वीं के लिए अतिरिक्त कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। वहीं, कई स्कूलों ने रविवार को भी पढ़ाई शुरू कर दी है। यहां गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को अतिरिक्त कक्षाएं शुरू की गई हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य अमित चौहान ने बताया कि सबसे बड़ी बात यह है कि विद्यार्थी व शिक्षक अतिरिक्त कक्षाओं में रुचि दिखा रहे हैं। जिससे पढ़ाई ज्यादा बेहतर हो रही है। उनका कहना है कि इन अतिरिक्त कक्षाओं में शिक्षकों व विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के बेहतर परिणाम की उम्मीद बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें