फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात की मां-भाभी को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बसी के दोहरे हत्याकांड में तीन युवकों से भी पूछताछ जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव बसी के दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने कुख्यात का सुराग लगाने के लिए उसकी मां और भाभी के साथ ही तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे आरोपियों के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

ग्राम बसी में बीती 31 जनवरी की दोपहर किसान सतसिंह व उनके पोते मनदीप की ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लादकर मिल में जाते समय गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मृतक मनदीप की मां सरिता देवी ने कोतवाली में गांव के ही कुख्यात कपिल बसी और पूर्व ग्राम प्रधान ओमपाल सिंह समेत आठ लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया था। चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कुख्यात कपिल बसी और मुख्य आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान ओमपाल सिंह आदि को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस एक आरोपी बिजेंद्र उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर बुधवार को उसका चालान कर चुुकी है। कुख्यात का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने उसकी मां और भाभी समेत तीन ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे नामजद आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि कुख्यात और मुख्य आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें