फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश व तेज हवा से फिर बढ़ी ठंड, कई जगह पेड़ टूटे, 40 से ज्यादा गांवों में बत्ती गुल

विज्ञापन
खेकड़ा मे तेज हवा और बारिश मे टूटा आम का पेड - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
तेज हवा के कारण बुधवार की आधी रात को कई गांवों में फाल्ट होने से छाया रहा अंधेरा
विज्ञापन

फसलों के लिए नुकसानदायक होगी बारिश व तेज हवा, सरसों में सबसे ज्यादा नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। यहां बुधवार रात को तेज हवा के बाद शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार सुबह तक रुक-रुककर होती रही। इससे छह डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर गया। इससे सर्दी बढ़ गई। तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ टूट गए। वहीं लाइन में फाल्ट आने से 40 से अधिक गांवों में बत्ती गुल हो गई। फसलों के लिए बारिश व तेज हवा नुकसानदायक बताई जा रही है।
यहां कई दिन से धूप निकल रही थी परंतु बुधवार रात को मौसम में बदलाव आया। पहले तेज हवा चलने लगी। इसके बाद बारिश शुरू हो गई और बृहस्पतिवार तक रुक-रुककर होती रही। यहां करीब पांच मिलीमीटर बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया। बारिश के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले और सर्दी से बचाव करते दिखे। बारिश के कारण रास्तों पर कीचड़ होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

40 से अधिक गांवों में बत्ती गुल
तेज हवा शुरू होने के साथ ही विद्युत लाइनों में फाल्ट आ गया। बारिश के बाद स्थिति ज्यादा खराब हो गई। बागपत शहर में बत्ती गुल हो गई तो गांवों में भी आपूर्ति ठप हुई। बड़ौत में दिल्ली रोड बिजलीघर से जुड़े कांशीराम कॉलोनी, बड़ौली, जौनमाना, ढिक़ाना, आजादनगर, शिव विहार, कोताना, लुहारी, रंछाड़, सिरसली, संतनगर, बरनावा, बिनौली, बावली, मलकपुर, ट्यौढी समेत अन्य गांवों में पूरी रात अंधेरा रहा। इस तरह जिले में 40 से अधिक गांवों में आपूर्ति ठप रही। विद्युत निगम कर्मियों ने बृहस्पतिवार को दिनभर फाल्ट तलाशकर उनको दुरुस्त किया।
बारिश व तेज हवा से फसलों में नुकसान
खेकड़ा में जहां तेज हवा से कई जगह पेड़ टूट गए, उससे लोगों को परेशानी हुई। वहीं, बारिश व तेज हवा से फसलों को काफी नुकसान बताया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि बुधवार रात से बृहस्पतिवार तक पांच मिलीमीटर बारिश हुई। इससे गेहूं की फसल मे पीलापन आने से नुकसान होगा। तेज हवा चलने के कारण सबसे अधिक नुकसान सरसों की फसल को होगा। हवा में फसल गिरने से फलियां गल जाती हैं। आलू की फसल में पानी रुकने से नुकसान होगा।
विज्ञापन

केंद्रों में पानी भरने से तौल बंद
बरसात के बाद से गन्ना क्रय केंद्रों पर पानी भरने से तौल बंद कर दी गई। इसका असर मिलों पर पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त बारिश के कारण क्रशर भी बंद हो गए।
भड़ल में मकान की छत गिरी
दोघट क्षेत्र के भड़ल गांव में अल्लामेहर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह बारिश व तेज हवा के चलने से कच्चे मकान की छत की पांच कड़ियां टूट गई। जिससे राशन, चारपाई, कपड़े, बर्तन आदि दबकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें