फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बड़ौत की बदहाली पर ध्यान नहीं दे रहे जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। अंगदपुर गांव में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की बदहाली पर चिंता जताई। बार-बार शिकायतों के बावजूद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

मंचवीर सिंह के आवास पर आहुत बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गांव मेें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज स्थित है। जिसकी न तो चहारदीवारी है और न ही बालिकाओं के लिए शौचालय व पेयजल की उचित व्यवस्था। कॉलेज परिसर में घास खड़ी हुई है। मंचवीर सिंह ने बताया कि इस कॉलेज में क्षेत्र के सिरसली, अंगदपुर, जौहड़ी, आरिफपुर खेड़ी आदि गांवों से बेटियां पढ़ने के लिए आती हैं। सुविधा न मिलने के कारण अब अभिभावकों का मोहभंग होने लगा है। यदि जल्द कॉलेज की बदहाली पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में बेटी पढ़ने नहीं आएंगी। इस संबंध मेें शिक्षा विभाग के आला अफसरों एवं विधायक केपी मलिक को भी शिकायत पत्र सौंपा गया। इसके बावजूद कॉलेज की हालत में कोई सुधार हुआ और न ही सक्षम अधिकारी ने कॉलेज का निरीक्षण किया। बैठक में अखिलेश, सचिन, कुलदीप, दीपक, मोनू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें