फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य कराने के लिए पैसे की कमी नहीं

Fri, 18 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
खेकड़ा तहसील का निरीक्षण करते निवेश आयुक्त । - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा में  निवेश आयुक्त अमित मोहन प्रसाद ने कहा ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल सुविधाएं उपलब्ध कराए। बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार का वितरण समय पर कराए और स्कूलों में  गुणवत्ता परक शिक्षा दें। सोमवार को परिषदीय स्कूलों में  फल बांटे। उन्होंने कहा विकास कार्य कराने के लिए पैसे की कमी नहीं है।  
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सांकरौद स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित चौपाल में उन्होंने कहा पूरा जनपद डार्क जोन में है। समरसेबिल न चलाए और पानी की बर्बादी पर रोक लगाए। बिजली की कोई समस्या ग्रामीणों ने नहीं बताई।  उन्होंने बताया वृद्धावस्था पेंशन एवं विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन आदि केे आवेदन 19 नवंबर को समाज कल्याण अधिकारी कैंप लगाकर प्राप्त करेंगे। उन्होंने 88 हैंडपंप ग्राम में लगे हैं। उन्होंने ग्राम में प्रस्ताव कराकर पाइप पेयजल योजना में टंकी का निर्माण कराने के निर्देश दिए। 
उन्होंने  स्कूली बच्चों से नौ और और 19 का पहाड़ा भी सुना। निवेश आयुक्त ने गन्ना क्रय केंद्र की स्थापना के संबंध में जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए। निवेश आयुक्त अमित मोहन प्रसाद और जिलाधिकारी हृदय शंकर तिवारी ने बृहस्पतिवार को खेकड़ा में सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की वार्डों का निरीक्षण किया और सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद मलिक को जननी सुरक्षा योजना में शत प्रतिशत भुगतान करने के निर्देश दिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं के खाते खुलवाकर उसमें जननी सुरक्षा योजना का पैसा हस्तांतरित करें।  निवेश आयुक्त ने रजिस्ट्रेशन विंडो की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने औषधि कक्ष का निरीक्षण किया। गर्भवती महिला वार्ड का निरीक्षण कर बेड की चादरें बदलने, साफ सफाई रखने, गर्भवती महिलाओं को नाश्ता एवं खाना देने की जानकारी ली।  इसके बाद 102/108 एंबुलेंस की मरीजों से जानकारी ली। उन्होंने प्रतिदिन का इंडेंट एवं दी दवा की जानकारी ली।  इस दौरान सीडीओ जेपी रस्तौगी, एसडीएम आदित्य प्रजापति, एसडीएम राकेश कुमार एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
निवेश आयुक्त ने तहसील में पहुंचकर तहसील दिवसों में प्राप्त की शिकायतों के निस्तारण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट में ऑनलाइन 26 सेवाओं के प्रमाण पत्रों को उपलब्ध कराने की जानकारी ली।  उन्होंने नायब नाजिर रजिस्टर 4 का भी निवेश आयुक्त ने अवलोकन किया। खसरा खतौनी की 15 रुपये फीस जमा कर नकल देने की जानकारी ली। तहसील कर्मियों ने बताया 2500 से 3000 नकल प्रतिमाह जारी की जाती है। ग्राम समाज की भूमि का लक्ष्य शून्य पाया। मत्स्य पालन के लिए तीन तालाब आवंटित किए। कृृषक दुर्घटना बीमा योजना में पांच लाख एवं विकलांगता पर 2.5 लाख रुपये देने का प्रावधान है।
  आम आदमी बीमा योजना में लाभार्थियों को सामान्य मृृत्यु पर 30 हजार रुपये और दुर्घटना पर 75 हजार रुपये की धनराशि लाभार्थी को उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने तहसील के सभी कक्षों में कर्मचारियों से उनके कार्य की जानकारी प्राप्त की। निवेश आयुक्त अमित मोहन प्रसाद ने कहा गर्भवती महिलाओं को उचित देखभाल और संतुलित खानपान की आवश्यकता है। उन्होंने कहा गर्भवती महिलाओं को सभी आवश्यक टीके समय पर लगाए। उन्होंने कहा यदि गर्भवती महिलाएं स्वस्थ होगी तो होने वाला बच्चा भी स्वस्थ होगा। उन्होंने कहा  सभी जांचे एवं इलाज नि:शुल्क होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें