फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नामित, 15 दिन में कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंद्रह दिन में कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने शुक्रवार को पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नामित किए। उन्होंने पदाधिकारियों को पार्टी के प्रति निष्ठा और लग्न से कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने डॉ. सीमा यादव को महिला सभा अध्यक्ष, नदीम अल्वी को अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष, राशिद तसलीम को अधिवक्ता सभा अध्यक्ष, नफीस सिद्दीकी को मजदूर सभा अध्यक्ष, कृष्णपाल को शिक्षक सभा अध्यक्ष, प्रदीप कश्यप को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष, मिंटू शर्मा को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, राजकुमार को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष, संगीत पंवार को सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने सभी नामित अध्यक्षों को 15 दिन में कार्यकारिणी का गठन करने, महीने की प्रत्येक आठ तारीख को युवा प्रकोष्ठ, महिला सभा, अधिवक्ता सभा व व्यापार सभा और नौ तारीख को अन्य प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की बैठक करने, इसमें जिलाध्यक्ष/महासचिव व उपाध्यक्ष को शामिल होने तथा विधान सभावार बूथ कमेटियों का गठन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें