फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूडा में घपला करने वाला कोई नहीं बख्शा जाएगा: मंत्री

विज्ञापन
बागपत गेस्ट हाउस पर सवालों का जवाब देते पंचायत राजमंत्री भूपेन्द्र सिंह - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में अपात्रों को लाभ देकर घपला करने के मामले में शुक्रवार को यहां पहुंचे पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने संज्ञान लिया है। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि डूडा में घपला करने वाला कोई नहीं बख्शा जाएगा। इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि सरकार जीरो टोलरेंस के साथ योजनाएं चला रही है, जिससे गरीबों के लिए बनी योजनाओं का लाभ उनको ही मिल सके। इस तरह से गरीबों की योजनाओं का अमीरों को लाभ दिया जा रहा है तो यह पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन

पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना को इसलिए शुरू किया गया था, जिससे हर किसी को पक्का मकान मिल सके। इसके लिए राज्य व केंद्र सरकार दोनों की ओर से गरीबों के मकान बनवाने के लिए राशि दी जाती है। सरकार की किसी भी योजना में भ्रष्टाचार की जगह नहीं है और जीरो टोलरेंस को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार ने साफ किया हुआ है कि सरकार की योजनाओं में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए और इस तरह कोई भ्रष्टाचार करता है तो उसको बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने कहा कि इसकी पूरी जानकारी मिल गई है और इसमें जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उनको बताया गया कि डीएम के संज्ञान में पहले ही पूरा मामला आया हुआ है तो उन्होंने कहा कि वह अपने स्तर से मामले को दिखवाने के साथ ही डूडा के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला डालकर जांच कराएंगे।
अमीनगर सराय में जन प्रतिनिधि पर अपात्रों को लाभ दिलाने का आरोप
सबसे ज्यादा अपात्रों को अमीनगर सराय में फायदा दिया गया और वहां गरीबों को धक्के खिलाए जा रहे है। वहां नगर पंचायत के अधिकारी खेल कर रहे है तो एक जन प्रतिनिधि भी दबाव बनाकर अपात्र लोगों को योजना का लाभ दिला रहा है। इस कारण ही पहले से पक्के मकानों में रहने वालों व अमीरों को योजना का लाभ मिल रहा है और गरीबों को झोपड़ी व किराये पर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें