फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार की बंदी से पाबंदी हटी, व्यापारी बोले सभी को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शासन ने रविवार की बंदी से रोक हटा दी है। रविवार की बंदी होने से व्यापारियों में खुशी की लहर है। व्यापारियों का कहना है कि रविवार को रक्षाबंधन का पर्व होने से व्यापार बढ़ेगा और लोगों को भी सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन

शासन ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सप्ताह में पांच दिन बाजार खोलने की अनुमति दी थी। सप्ताह में शनिवार व रविवार की बंदी घोषित की गई थी। पिछले सप्ताह शासन ने शनिवार और अब रविवार को भी बंदी से मुक्त कर दिया है। बंदी समाप्त करने पर व्यापारियों ने शासन के आदेश की सराहना की है। नगर के व्यापारी अरविंद गोयल का कहना है कि त्योहारों पर रविवार की पाबंदी हटने से व्यापार बढ़ेगा। इससे व्यापारियों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी फायदा मिलेगा। व्यापारी जिकरु रहमान का कहना है कि रविवार का रक्षाबंधन का त्योहार है और फिर जन्माष्टमी का पर्व आ रहा है। रविवार की बंदी समाप्त होने से व्यापारी वर्ग के साथ सभी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें