फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे नहीं इस दिवाली को करेंगे पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनो! पापा पटाखे न लाना...
विज्ञापन

- बच्चों ने कहा कि पर्यावरण को बचाना है
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। प्रदूषण के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। जिससे बीमारियां भी बढ़ रही है। दिवाली पर पटाखे जलाने से हवा और अधिक खराब हो सकती है। बच्चों का कहना है कि वह पटाखे नहीं जलाएंगे और पौधरोपण करेंगे।
बागपत निवासी छात्रा अदीना का कहना है कि प्रदूषण बढ़ रहा है। वह लोगों से ग्रीन दिवाली बनाने की अपील कर रही हैं। जितने हो सके अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए।
विज्ञापन

बागपत निवासी कक्षा आठ के छात्र अदीब का कहना है कि पटाखों के प्रयोग से वातावरण दूषित होता है, इसलिए इस दिवाली हम लोगों को जागरूक करेंगे कि वह पटाखे फोड़ने की जगह ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करें।
छपरौली निवासी आरुषी जैन का कहना है कि पर्यावरण बचाने में हमें सहयोग करना है। सभी लोग मिलकर अपने कर्तव्यों का पालन करें और इस बार घरों को सजाने का काम करें।
--------------------
अमर उजाला ने चलाया प्रकृति को बचाने का अभियान
- खट्टा प्रहलादपुर निवासी सरस्वती शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक मनोज कौशिक का कहना है कि पटाखों से प्रदूषण फैलता है। वायु और ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए पटाखों से दूरी बहुत जरूरी है। ऐसे में दीवाली पर पटाखों की जगह वंचितों के घर में खुशियां देने की कोशिश करें। अमर उजाला का अभियान सराहनीय है।
- छपरौली निवासी दुकानदार अमित जैन ने कहा कि वह लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पटाखों पर प्रतिबंध है। बच्चों को प्रेरित कर रहे हैं कि पटाखे नहीं छुड़ाएं और पर्यावरण संरक्षण में योगदान करें। अमर उजाला के अभियान में सभी सहयोग करें।
विज्ञापन

- सलावतपुर खेड़ी गांव में गणित के शिक्षक विशाल ठाकुर का कहना है कि बच्चों को जागरूक करने की मुहिम चलाई है। पर्यावरण को साफ सुथरा रखने की शपथ दिलाई गई ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें