फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर, इस बार 2762 कम हुए पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नौवीं और 11वीं कक्षा में हुए 27727 पंजीकरण
विज्ञापन

2019-20 में 30 हजार 489 छात्रों का हुआ था पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना का असर शैक्षिक संस्थाओं के साथ छात्र-छात्राओं पर भी पड़ा है। शैक्षिक संस्थान बंद होने के कारण गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष नौवीं व 11वीं कक्षा में 27727 पंजीकरण हुए। गत वर्ष के सापेक्ष इस बार तीन हजार रजिस्ट्रेशन कम हुए है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी में शैक्षिक संस्थाएं बंद रही। विद्यालयों में छात्रों को ऑनलाइन शिक्षण कराया गया। शैक्षिक संस्थाएं बंद होने के कारण इस बार नौवीं व 11वीं में पंजीकरण कम हुए है। गत वर्ष 2019-20 में जिले में 30 हजार 489 छात्रों का पंजीकरण हुआ था। इस शिक्षण सत्र 2020-21 में 27 हजार 727 है। बोर्ड परीक्षा प्रभारी जयप्रकाश रुहेला ने बताया कि वर्ष 2019-20 में जिले में नौवीं में 16 हजार चार सौ 23 व 11वीं में 14 हजार 66 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ था। 2020-21 में नौवीं में 14 हजार 698 और 11वीं में 13 हजार 29 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ है। इस वर्ष नौवीं कक्षा में पिछले वर्ष से एक हजार 725 व 11वीं में 1027 कम पंजीकरण हुए है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ एमपी सिंह का कहना है कि शैक्षिक संस्थाएं बंद रहने के कारण इस बार नौवीं व 11वीं में कम पंजीकरण हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें