खेकड़ा। बड़ागांव निवासी चाऊमिन विक्रेता की मौत के मामले में पुलिस अभी तक आरोपी टेंपो चालक का सुराग नहीं लगा सकी है। गमजदा परिजनों ने पुलिस से टेंपो चालक का सुराग लगाकर खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बड़ागांव निवासी शाहिद खेकड़ा में पाठशाला बस स्टैंड पर होटल चलाता है। बड़ागांव का ही उसका पड़ोसी युवक वकील होटल के पास चाऊमिन का ठेला लगाता था। शुक्रवार देर शाम होटल बंद करके बाइक से बड़ागांव लौटते समय पाठशाला रोड पर बाइक में अज्ञात टेंपो की टक्कर लगने से चाऊमीन विक्रेता वकील की मौत हो गई थी। वहीं, होटल मालिक शाहिद गंभीर रूप से घायल हुआ था। मृतक के परिजनों ने तभी कोतवाली पहुंचकर अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस टेंपो चालक का सुराग नहीं लगा सकी है। मृतक वकील के परिजनों ने पुलिस से टेंपो चालक का सुराग लगाकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि पुलिस फरार टेंपो चालक का सुराग लगाने में जुटी है। उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।