फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान चंद्रप्रभ का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। बरनावा के श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर में बुधवार को श्री चंद्रप्रभ भगवान का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान को निर्वाण लड्डू समर्पण किया। साथ ही भगवान चंद्रप्रभ की भव्य रथयात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन

आचार्य ज्ञान सागर महाराज के मंगल आशीष और विधानाचार्य पंडित प्रदीप पीयूष शास्त्री के निर्देशन में प्रथम कलश से अभिषेक और शांति धारा की गई। इसके उपरांत अजय कुमार जैन गाजियाबाद ने भगवान को प्रथम लड्डू और रजनीश जैन मोदीनगर ने द्वितीय व प्रभात जैन बड़ौत ने तृतीय लड्डू चढ़ाया। निर्वाण कांड का पाठ कर मोदक समर्पण किया। ध्वजारोहण संजीव कुमार जैन, चित्र अनावरण मुकेश जैन, अमन जैन, शशांक जैन दिल्ली, अरविंद कुमार जैन दिल्ली, नितेश जैन, अंकुर जैन मेरठ ने किया। दीप प्रज्ज्वलित प्रतीक जैन दिल्ली, राजेंद्र त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। कवि हिमांशु अग्रवाल और अमन जैन ने बरनावा के जैन समाज के इतिहास और संस्कृति पर काव्य पाठ किया। जादूगर बबलू राजस्थानी ने मैजिक शो में करतब दिखाए। लकी जैन एंड पार्टी सलावा के कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की।
इसके बाद रथयात्रा बोली में खवासी कुणाल जैन, सारथी हंसकुमार जैन, धन कुबेर रजनीश कुमार जैन, ईशान इंद्र संभव जैन, सनंत कुमार इंद्र आलोक कुमार जैन बने। रथयात्रा मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होकर पांडुकशिला, सुमेरु पर्वत पहुंची, जहां भगवान श्री का अभिषेक किया गया। मंच संचालन महामंत्री पंकज जैन ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष देवेंद्र जैन, हंस कुमार जैन, नरेंद्र जैन, सत्यप्रकाश गोयल, दिनेश जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें