फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों तक याद रखी जाएगी नीरज की स्वर्णिम सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने के बाद महिलाओं और युवतियों ने जताई खुशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर भारत को एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को वर्षों तक याद रखा जाएगा। नीरज के स्वर्ण पदक जीतने के बाद महिलाओं व युवतियां ने खुशी मनाई।
पल्लवी व पलक ने कहा कि इस पदक से देश में उपेक्षित एथलेटिक्स के दिन बहुरने की उम्मीद है। कहा कि नीरज चोपड़ा ने अद्भुत और प्रेरणादायी प्रदर्शन किया है। इसकी गूंज भारतीय खेल जगत में लंबे समय तक सुनाई देगी। यह वर्षों तक नए खिलाड़ियों को पदक जीतने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
विज्ञापन

सरिता बालियान व अंजली ने कहा कि एथलेटिक्स के क्षेत्र में भारत को अपना पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिए कई दशकों का इंतजार करना पड़ा है। उम्मीद है कि अब ये सिलसिला तेजी से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

निर्मला देवी का कहना है कि आधुनिक ओलंपिक के 125 और आजाद भारत के 75 साल के बाद भारत को एथलेटिक्स में अपना पहला स्वर्ण पदक हासिल हुआ है। यह एक ऐसा ऐतिहासिक पल है, जिसने सभी देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें