फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाईवे पर कैंटर की टक्कर से नानी की मौत, धेवती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर सिंघावली अहीर पुलिया के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर सिंघावली पुलिया के समीप सड़क किनारे खड़ी महिला व उसकी धेवती को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी धेवती घायल हो गई। घायल का मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मेरठ जिले के सिवालखास का रहने वाला अय्यूब अपनी पत्नी बानो के साथ डौला गांव में अपनी बेटी के घर आया था। सोमवार सुबह बाइक पर धेवती को साथ लेकर वापस लौटने लगे। बताया कि अमीनगर सराय मोड़ पर फोन भूलने के कारण अय्यूब बानो और सुल्ताना को सिंघावली अहीर पुलिया के पास हाईवे किनारे छोड़कर वापस फोन लेने चला गया। इसी बीच एक कैंटर ने दोनों को टक्कर मार दी और चालक कैंटर लेकर भाग गया। कैंटर की टक्कर लगने से बानो और उसकी धेवती सुल्ताना घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को लेकर पिलाना सीएचसी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने बानो को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुल्ताना को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया। इस मामले में थाना प्रभारी प्रदीप ढोडियाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें