-ऊर्जा निगम के खिलाफ कॉलोनीवासियों ने किया प्रदर्शन
फोटो संख्या 1
बड़ौत। मानसरोवर कॉलोनी निवासियों ने सोमवार को विद्युत लाइन को लेकर ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा किया। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना था कि कॉलोनी में एचटी लाइन के तार इतना नीचे लटके हुए हैं, उन्हें कोई भी आसानी से छू सकता है। जमीन से मात्र 5 फीट की ऊंचाई से गुजर रही विद्युत लाइन से हमेशा हादसे का डर बना रहता है। बताया कि कैनाल रोड की तरफ तार इतना नीचे आ गए हैं कि वह लोहे के बने हुए गेट पर कभी भी टच हो सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा होने के संभावना बनी हुई है। कॉलोनी वासियों ने इस लापरवाही की शिकायत पहले भी विभागीय अधिकारियों को की, लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई। अब यदि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वे एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर धरना शुरू करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में कमलेश, जसबीरी, आशा, शिमला, युविका, केके शर्मा, पिंकी, बेबी, उषा आदि मौजूद रहे।