फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू रोड पर कूड़ा डालने पर पालिका ने लगाया प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगरपालिका ने नेहरू रोड़ पर कूड़ा डालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस पर घरों से कूड़ा उठाने वाली महिला सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। कहा कि नगरपालिका ने सराहनीय पहल की है, लेकिन हम बेरोजगार हो गए है, हमें रोजगार चाहिए। सूचना पर पालिका चेयरमैन मौके पर पहुंचे और उन्हें समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

घरों से निकले कूड़े को सफाई कर्मी कई वर्षों से नेहरू रोड पर डालते आ रहे है। इस पर नगरपालिका ने प्रतिबंध लगाते हुए नोटिस बोर्ड लगा दिया है। इसके विरोध में महिला सफाई कर्मियों ने नोटिस बोर्ड पर गोबर लगाते हुए प्रदर्शन किया। नगरपालिका ने सराहनीय काम किया है, लेकिन प्रतिबंध से हम बेरोजगार हो गए है। इसके बाद सभी एकत्र होकर सभासद जीत सिंह कश्यप के पास पहुंची। सूचना पर पालिका चेयरमैन अमित राणा भी मौके पर पहुंच गए। महिलाओं को समझाया कि किसी का रोजगार नहीं छीना जाएगा। महिलाओं को दूसरी जगह पर काम दिलाने को लेकर ईओ से बातचीत की जा रही है। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में कमला, कौशल, सुषमा, सारधा, सोहनवीरी, सावित्री, नीलम, रोशनी, गीता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें