फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका अफसरों ने ली सुध, बिजलीघर कॉलोनी पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चलाया गया साफ-सफाई अभियान, कराया गया सैनिटाइजर का छिड़काव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित हुई बिजलीघर कालोनी की खबर के बाद नगरपालिका अफसरों ने इसकी सुध ली। शुक्रवार की सुबह ही पालिका कर्मचारियों की टीम कालोनी की ओर दौड़ पड़ी। कालोनी में साफ-सफाई अभियान चलाया और सैनिटाइजर का छिड़काव भी कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगरपालिका परिषद के ईओ अनुज कौशिक ने अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए पालिका कर्मचारियों की टीम को बिजलीघर कॉलोनी भेजा। टीम ने साफ-सफाई अभियान चलाया और छिड़काव भी कराया। कालोनी में रहने वाले लोगों ने कर्मचारियों के साथ नियमित रूप से सफाई न कराने पर कहासुनी भी हुई। लोगों ने फोन कर पालिका ईओ से नियमित रूप से कालोनी में नियमित रूप से साफ-सफाई कराने, जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की भी मांग उठाई। इस पर ईओ ने उन्हें आश्वासन दिया। कॉलोनीवासी लवली सिंह, मुकेश, विकास, संजीव आदि ने अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन

पालिका ईओ अनुज कौशिक ने बताया कि टीम को कालोनी में भेजा गया था। सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही कालोनी में सैनिटाइजर का भी छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें