फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने किया सरूरपुर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने रविवार को सरूरपुर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी पर चल रहे टीकाकरण व मरीजों की दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। सांसद ने चिकित्साधिकारियों से तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों का फीडबैक लिया।
विज्ञापन

उन्होंने सीएचसी पर तैयार कराए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट और उपलब्ध दवाइयों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने केंद्र पर मरीजों के उपचार में कोई परेशानी न होने के निर्देश दिए। टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण कर अधिक से अधिक लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कराने के लिए कहा। उन्होंने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सकों की सराहना की। निरीक्षण में डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत व अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें