चांदीनगर (बागपत)। मध्य प्रदेश के ग्वालयिर में शुक्रवार को भिंड रोड पर सड़क दुर्घटना में फुलेरा गांव निवासी वायुसेना के पायलट अनुज यादव का निधन हो गया। इससे गांव में शोक का माहौल है।
फुलेरा निवासी अनुज यादव (27) पुत्र रामवीर वायुसेना में पायलट थे। वे ग्वालियर के महाराजपुरा के स्टेशन पर तैनात थे और कई वर्षों से गाजियाबाद के राजेंद्र नगर में रह रहे थे। घर लौटते समय शुक्रवार देर रात उनका सड़क हादसे में निधन हो गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद के पार्थिव शरीर गाजियाबाद के राजेंद्र नगर लाया गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।