फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन से लौटा सागर, मां ने आते ही गले से लगाया

विज्ञापन
यूक्रेन से अग्रवाल मंडी टटीरी पहुंचने पर बेटे सागर वर्मा को गले लगाती मां रेखा वर्मा - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
सागर वर्मा ने यूक्रेन के हालात बयां किए, घर लौटने पर सरकार का आभार जताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बा निवासी अटल वर्मा का पुत्र सागर वर्मा यूक्रेन से लौटा तो मां ने गले से लगा लिया। सागर से मिलने काफी संख्या में लोग पहुंचे। उसने यूक्रेन के हालात बयांकर घर लौटने पर सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी सागर वर्मा यूक्रेन के खारकीव से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। सागर ने बताया कि वहां युद्ध के कारण खाने-पीने के सामान की किल्लत हो गई थी। किसी तरह पेट भरते रहे। वहां से रोमानिया बॉर्डर होते हुए एयरपोर्ट पहुंचे तथा मंगलवार सुबह दिल्ली आए। सागर के घर पहुंचते ही परिजनों ने उसे गले लगा लिया। उन्होंने कहा कि दहशत और चिंता में 11 दिन बिताए, लेकिन सरकार के प्रयासों की वजह से उनका बेटा सकुशल घर पहुंच गया। सागर की मां रेखा वर्मा, दादा श्रीपाल वर्मा, दादी संतोष वर्मा ने खुशी जताई तो समाजसेवी अनिल गांधी, भाजपा नेत्री कौशल त्यागी, डॉ. सुभाष त्यागी, पूनम देवी ने घर पहुंचकर उसका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें