फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक हजार से अधिक लोगों को बिना आईडी लगाया गया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वास्थ्य विभाग को जिले में दूसरे राज्यों के एक हजार से अधिक लोग ऐेसे मिले हैं, जिनके पास कोरोना टीकाकरण कराने के लिए आईडी नहीं है। ऐसे कर्मचारियों का मालिक की आईडी के आधार पर कोरोना टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि जिले की फैक्टरियों और अन्य प्रतिष्ठानों पर अन्य प्रदेशों के लोग नौकरी करते हैं। बागपत की फैक्टरियों और अन्य प्रतिष्ठानों 1071 लोग ऐसे मिले हैं। उनके पास कोरोना का टीकाकरण कराने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए ऐसे लोगों को फैक्टरी मालिक, प्रतिष्ठानों के स्वामियों की आईडी पर टीकाकरण किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना आईडी के लोगों को चिह्नित कर कोरोना का टीका लगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें