फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 30 प्रतिशत बच्चें ही पहुंचे विद्यालय, मॉस्क लगाकर स्कूल पहुंचे बच्वे

विज्ञापन
बागपत के राजकीय कन्या इंटर कालेज में जाने से पहले छात्राओं के हाथ सैनेटाइजर करते हुए - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। एक महीने बाद सोमवार को खुलेे स्कूलों में महज तीस फीसदी बच्चे पहुंचे। यहां छात्र-छात्राओं को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया गया। विद्यालयों के मुख्य द्वार पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था कराई गई। स्कूल में प्रवेश के लिए मास्क की अनिवार्यता रही। छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर पढ़ाई की। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 11 जनवरी से छात्र संख्या बढ़ाने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आने पर शासन ने जनवरी में सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया था। इस दौरान छात्रों को ऑनलाइन शिक्षण कराया गया। स्कूलों की ओर से व्हाट्स एप, यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाई कराई गई। शासन ने सोमवार से कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 वीं तक की कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। सोमवार को स्कूल खुले मगर छात्र संख्या काफी कम रही। पहले दिन विद्यालयों में लगभग 30 फीसदी बच्चे ही स्कूल पहुंचे। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराकर शिक्षण कराया गया। स्कूलों में प्रवेश के लिए मास्क की अनिवार्यता रही। स्कूलों के गेट पर सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई गई। बच्चों को सैनिटाइजेशन के बाद ही विद्यालयों में प्रवेश दिया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 11 जनवरी से विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजनेे के लिए जागरूक किया जाएगा।
पहले दिन 30 फीसदी छात्र ही विद्यालय पहुंचे। नौ व दस फरवरी को शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में होने के कारण विद्यालय बंद रहेंगे। स्कूलों की गाड़ियां भी चुनाव में लगी हैं। 11 जनवरी से विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।-रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें