फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास पुलिस को धक्का देकर भागने लगे पशु तस्कर, पीछा करके पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
दो तस्कर गिरफ्तार कर 10 मवेशी बरामद किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी पशु तस्करी थम नहीं रही है। यहां शुक्रवार रात को महिला थाने के पास चेकिंग कर रही पुलिस ने पशु तस्करों को रोका तो वे पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागने लगे। इसके बावजूद पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर कैंटर से दस मवेशी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुराना कस्बा चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र पुलिस टीम के साथ शुक्रवार रात महिला थाना के समीप चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दिल्ली बाईपास की ओर से कैंटर आता दिखाई दिया। जिसे पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। चालक ने कैंटर को दौड़ा दिया। पुलिस ने पीछा करके कैंटर रुकवा लिया। पुलिस ने कैंटर में पशु देख लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर गिरा दिया। इस पर पुलिस ने तस्कर सोनू निवासी राशिद गेट लोनी जिला गाजियाबाद और शाहनजर निवासी मोहल्ला कुरैशियान बागपत को गिरफ्तार कर लिया। कैंटर में 10 पशु लदे हुए थे। कोतवाली इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि उन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें