फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनू जाट और नितिन राठी पुलिस रिमांड पर 

Sun, 23 Oct 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मोनू जाट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के कस्बा टीकरी में किसान लाल बहादुर और युवक विवेक की हत्या के मामले में दोघट पुलिस ने कुख्यात बदमाश मोनू जाट और नितिन राठी को 24 घंटे के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया है। पुलिस अब उनसे हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करेगी। 
विज्ञापन

 कस्बा टीकरी में 12 सितंबर 2016 को विवेक पुत्र विक्रम और 24 सितंबर को किसान लाल बहादुर की कुख्यात बदमाश मोनू जाट रोहटा, नितिन राठी समेत तीन बदमाशों ने हत्या कर क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर जनपदों की पुलिस बदमाशों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई थी। हरियाणा पुलिस ने मोनू जाट और नितिन राठी को गिरफ्तार किया। एसओ दोघट चंद्रकांत पांडेय ने बताया मोनू जाट रोहटा और नितिन राठी टीकरी का न्यायालय से 24 घंटे का कस्टेडी रिमांड लिया है। दोनों को पुलिस दोघट थाने ले आई है और उनसे पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें