फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने उखाड़े मलकपुर मिल के क्रय केंद्र 

Sun, 23 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बामनौली गांव में मलकपुर चीनी मिल का क्रय केंद्र उखाड़ते किसान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में मलकपुर चीनी मिल के बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा कर मिल मालिक के पुतले का दहन किया। जाम लगाने के बाद किसानों ने बामनौली गांव में लगे मिल के गन्ना क्रय केंद्रों को उखाड़ दिए। निर्णय लिया पहले बकाया भुगतान दिया जाए, उसके बाद ही क्रय केंद्र लगने देंगे।
विज्ञापन

किसानों ने कहा मलकपुर चीनी मिल पर वर्ष 2015-16 का 27561.70 लाख रुपये, वर्ष 2014-15 का 3329.36 लाख, वर्ष 2013-14 का 3529.42 लाख, वर्ष 2012-13 का 2191.85 लाख रुपये बकाया है। मिल की आरसी जारी होने के बाद भी जिलाधिकारी ने कोई वसूली नहीं की । इसमें प्रशासन और सरकार की पूरी मिलीभगत है। सरकार मिल मालिकों से भी मिल हुई है। जब तक गन्ना किसानों का भुगतान नहीं होगा, मिल को किसी भी सूरत में नहीं चलने दिया जाएगा। 
आधा घंटे तक बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग अवरुद्ध करने के बाद किसानों ने गांव में मलकपुर मिल के क्रय केंद्रों को उखाड़ दिया। किसानों ने सरकार से मांग की कि गांव में अन्य चीनी मिलों के क्रय केंद्र लगाए जाएं। किसानों ने निर्णय लिया जब तक बकाया भुगतान नहीं होता, तब तक मलकपुर चीनी मिल को किसान गन्ना नहीं देंगे। जाम लगाने वाले किसानों में नरेश डायरेक्टर, पंकज, बिंद्र, राम कुमार, प्रवीन, दीपक कुमार, रामबीर तोमर, गजेंद्र, मोनू, जितेंद्र, मनोज, सुभाष आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें