फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी हत्याकांड में बड़ा खुलासा: भाई ने पत्नी और उसके प्रेमी संग मिलकर की थी बहन की हत्या, सामने आई ये वजह

Sun, 05 Nov 2023 08:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में कचरे में सूटकेस में जलती मिली लाश नोएडा निवासी मनीषा की थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मनीषा का कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका सगा भाई ही निकला जिसने पत्नी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया।
विज्ञापन
मनीषा का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नोएडा के सदरपुर गांव के पूर्व प्रधान की पोती मनीषा उर्फ मिनी की हत्या उसके सगे भाई ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मृतका के भाई व भाभी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया और हत्या में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली। उधर मृतका के परिवार वाले शव लेकर नोएडा चले गये।

विज्ञापन


सिसाना गांव के श्मशान घाट के समीप गुरुवार की सुबह सूटकेस में बंद कर एक युवती का शव जला दिया गया था। अधजला शव मिलने के बाद चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। जिसमें मृतका की पहचान मनीषा उर्फ मिनी निवासी सदरपुर नोएडा के रूप में हुई। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मनीषा की हत्या करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी के लालच में की गई थी।

बागपत में सूटकेस में जलती मिली युवती की लाश। - फोटो : अमर उजाला
मनीषा और उसके भाई मनीष उर्फ विवेक चौहान के नाम करीब चार करोड़ रुपये की प्रोपर्टी है। उस प्रॉपर्टी को तभी बेचा जा सकता था, जब कागजों पर दोनों के हस्ताक्षर होते। मनीष के बार-बार कहने के बाद भी मनीषा प्रॉपर्टी के कागजों पर हस्ताक्षर नहीं करती थी और प्रॉपर्टी बेचने का विरोध करती थी। जिसको लेकर मनीषा की भाई मनीष उर्फ विवेक ने अपनी पत्नी शिखा और पत्नी के प्रेमी पवन निवासी सिसाना के साथ मिलकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए सूटकेस में बंद करके पवन बागपत पहुंचा और श्मशान घाट के पास जला दिया। लेकिन गांव वालों का आवागमन होने पर शव को अधजला छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये दोनों हत्यारोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। जबकि तीसरे आरोपी पवन की तलाश में दबिश दी जा रही है।

मनीषा का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
भाभी के प्रेस प्रसंग का विरोध करती थी मनीषा
पुलिस के अनुसार मृतका मनीषा उर्फ मिनी की भाभी शिखा का पवन निवासी सिसाना के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका पता मनीषा उर्फ मिनी को चल गया था। जिसके बाद मनीषा ने गुपचुप तरीके से अपनी भाभी शिखा के फोन से वीडियो और चैट निकालकर अपने परिवार वालों को दिखाई थी। जिसके बाद से मनीषा और उसकी भाभी के बीच अनबन रहने लगी थी।

 

बागपत कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
72 घंटे में खुलासा करने वाली टीम को इनाम मिला
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सिसाना गांव के जंगल में युवती का शव जलाया जाने की घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमों को लगाया था। जिसका 72 घंटे में खुलासा होने पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
 

मनीषा का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
रिश्तेदार बोले, बच्चों को भी मां के साथ भेज दो
मनीषा की हत्यारोपी शिखा और मनीष उर्फ विवेक चौहान की गिरफ्तारी के बाद रविवार को रिश्तेदार दो बच्चों को लेकर पहुंचे। जहां रिश्तेदारों ने हत्यारोपी पति-पत्नी के दो बच्चों के बार-बार रोने का हवाला देकर दोनों बच्चों को साथ भेजने के लिए कहने लगे। पुलिस के समझाने के बाद रिश्तेदार बच्चों को लेकर चले गये। 
 
विज्ञापन

एक घंटे के लिए गाड़ी मांगकर लाया था पवन
पुलिस के अनुसार हत्यारोपी शिखा का प्रेमी पवन का मनीषा के घर आना जाना हो गया था। जो शिखा का मौसेरा भाई बनकर उसकी ससुराल में करीब 15 दिन रहा था। मनीषा की हत्या की साजिश रची जाने के बाद पवन ने सोनीपत जिले के भैरा बांकीपुर गांव के एक रिश्तेदार की गाड़ी एक घंटे के लिए मांगी। बताया कि एक घंटा बीतने के बाद भी पवन गाड़ी लेकर नहीं आया और फिर पवन ने फोन बंद कर लिया। बाद में दो नवंबर की सुबह गाड़ी वापस लौटाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें