फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पड़ताल: फरियादी लगा रहे चक्कर, सिर्फ आश्वासन देते हैं अधिकारी, नहीं होता समस्याओं का समाधान

Sun, 05 Nov 2023 02:48 PM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, अमर उजाला, बड़ौत/बागपत

सार

तहसील दिवस का आयोजन लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए किया जाता है, लेकिन आलम यह है कि फरियादी लगातार चक्कर काट रहे हैं और उनकी समस्याएं ज्यों की त्यों हैं। अधिकारी आश्वासन तो देते हैं लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं होता।
विज्ञापन
तहसील दिवस में फरियादी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील दिवस मात्र अब खानापूर्ति के लिए रह गया है, क्योंकि कई बार शिकायत देने के बाद भी फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण नहीं हो रहा है। आलम यह है कि तहसील दिवस के चक्कर काटते-काटते फरियादी ही खुद घन-चक्कर बन गए हैं।

विज्ञापन


हालांकि डीएम समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को समय अवधि में शिकायतों का पारदर्शिता के साथ निस्तारण कराने के लिए निर्देशित कर रहे हैं, लेकिन कुछ अधिकारी व कर्मचारी ऐसे हैं, जिन पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। उधर, फरियादियों मेें भी रोष पनपता जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Murder: नोएडा की मनीषा की थी सूटकेस में जलती मिली लाश, सहेली की तत्परता से खुला राज, आरोपी पकड़ से बाहर

विज्ञापन

केस नंबर एक 
ककौरखुर्द गांव के महावीर पुत्र बदन सिंह ने बताया कि उसने गांव के एक व्यक्ति को कृषि भूमि बटाई पर दी थी। तीन साल से उक्त व्यक्ति फसल बेच रहा है, लेकिन आज तक एक फूटी-कौड़ी नहीं दी। पैसे मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। तहसील दिवस में कई बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं।

केस नंबर दो 
जगपाल पुत्र धुली सिंह निवासी बेगमाबाद गढ़ी ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति से नौ साल पहले बैनामा कराकर एक मकान किया था, लेकिन अब गांव के कुछ ग्रामीण संबंधित लेखपाल से मिलीभगत कर उक्त मकान को अवैध कब्जे के रूप मेें दर्शा रहे हैं। विरोध करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे है, लेकिन तहसील दिवस में कई बार शिकायती पत्र देने के बाद भी आज तक कोई हल नहीं निकला।

यह भी पढ़ें: अहोई पर्व पर विशेष:  बच्चों की सलामती के लिए निर्जला व्रत रख रहे पिता, माता व पिता दोनों का निभा रहे फर्ज
विज्ञापन

केस नंबर तीन
वीरसैन पुत्र वेद सिंह चार बार तहसील दिवस में शिकायत लेकर आ चुका है। वीरसैन ने बताया कि आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। मात्र आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है। शनिवार को फिर से वह तहसील दिवस में शिकायत लेकर आया। पीड़ित ने बताया कि गांव के कुछ लोग पंचायतघर की बंजर भूमि पर अवैध कब्जा किएं हुए है, वहां पर गोबर डालते हैं और मवेशी बांधते है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
 
तहसील दिवस में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समय अवधि में समाधान कराया जा रहा है, जो आबादी के मामले में हैं केवल वे लंबित चल रहे है, उनका भी समाधान कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि डीएम के आदेशों पर आठ टीमों को मौके पर भेजकर छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया है। - सुभाष सिंह एसडीएम बड़ौत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें