फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर की दुकान में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लैपटॉप, माउस सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए चोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। खत्री गढ़ी मोहल्ला स्थित लैपटॉप व कंप्यूटर रिपेयरिंग की दुकान में सोमवार की रात चोरों ने लाखों रुपये का सामान समेट लिया। मंगलवार की सुबह पीड़ित दुकान मालिक को जानकारी लगी। चोर दुकान से 10 लैपटॉप, 20 कीबोर्ड, 20 माउस, एक टूल बॉक्स, 2 कैमरे व 13400 रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शाहपुर बड़ौली गांव निवासी मुकेश पुत्र ब्रह्मपाल सिंह की नगर की खत्री गढ़ी मोहल्ले में ग्रौवेल स्कूल के पास गली नंबर दो में लैपटॉप व कंप्यूटर रिपेयरिंग की दुकान है। सोमवार की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया था। मंगलवार की सुबह उसे सूचना मिली कि दुकान का ताला टूटा पड़ा हुआ है। वह तुरंत दुकान पहुंचा तो देखा कि शटर पर लगे दोनों ताले टूटे हुए थे। शटर खोला तो सब सामान बिखरा पड़ा था। उसने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि चोर दुकान से 10 लैपटॉप, 20 कीबोर्ड, 20 माउस, एक टूल बॉक्स, 2 कैमरे और 13400 रुपये चोरी कर ले गए। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें