फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे चली प्रशासन व व्यापारियों की बैठक, नहीं निकला नतीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बाजार खुलवाने की मांग सहित 17 दुकानदारों पर हुए मुकदमों को वापस लेने को लेकर रविवार को एसडीएम, सीओ व पालिका चेयरमैन की मौजूदगी में हुई बैठक बेनतीजा निकली। सही ढंग से आश्वासन न मिलने पर बाद मेें व्यापारियों ने सोमवार को डीएम से मिलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बाजार खुलवाने की मांग को लेकर दुकानदाराें और पुलिस प्रशासन मेें तनतनी चल रही है। शनिवार को कुछ दुकानदारों ने काले झंडे दिखाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी। पुलिस की ओर से उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करा दिए थे। इसी मसले को लेकर रविवार को 110 दुकानदारों ने हस्ताक्षर कर एक समर्थन पत्र कोतवाल को सौंपा, लेकिन इसका कुछ नतीजा नहीं निकला। बाद में तहसील परिसर में एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ आलोक सिंह, पालिका चेयरमैन अमित राणा व कोतवाल अजय शर्मा की मौजूदगी में व्यापारियों की बैठक हुई। व्यापारियों ने बताया कि तीन महीने से बाजार बंद है। इससे छोटे व मध्यम वर्ग के दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मांग की गई है कि कंटेनमेंट जोन का दायर घटाया जाएं। जिस गली-मोहल्ले में संक्रमित केस पाया जाता है, केवल उसे ही सील किया जाएं। साथ ही व्यापारियों ने दर्ज किए मुकदमों को वापस लेने की भी मांग की। मगर, इस पर प्रशासन व दुकानदारों की सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद दुकानदारों ने सर्वसम्मत्ति से सोमवार को डीएम से मिलने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अरुण तोमर बोबी, नगर अध्यक्ष मुदित जैन, महामंत्री नवनीत जैन, व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष विनोद गोयल, जिला महासचिव आकाश बंसल, बड़ौत व्यापार संगठन के नगराध्यक्ष अंकुर जैन, पश्चिम उप्र संयुक्त युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवि पालीवाल व नगराध्यक्ष मनोज जैन मसाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें