बड़ौत। प्राचीन शिवाला मंदिर समिति की बैठक रविवार को मंडी आनंद गंज मेें हुई। इसमेें सर्वसम्मति से अजय अग्रवाल को मंदिर समिति का प्रधान मनोनीत किया। वक्ताओं ने बताया पूर्व प्रधान मदन लाल ने प्रधान पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी और अपने कार्यकाल में पंचवटी मंदिर और धर्मशाला का जीर्णोद्धार हुआ। बैठक के दौरान मदन लाल लौहड्डा ने अब 90 वर्ष की आयु में वृद्धावस्था के कारण अपने प्रधान पद से इस्तीफा देने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद उनका विदाई समारोह हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से समाजसेवी अजय अग्रवाल को प्रधान पद पर मनोनीत किया। समिति के संरक्षकों में राम अवतार, मनोज जैन, सत्य नारायण अग्रवाल व प्रेमचंद ने उन्हें बधाई दी।