फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मेरठ रोड जाम 

Fri, 17 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद पुलिस से उलझते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के पिलाना में रोशनगढ़ गांव के छात्र मोहित की मौत की रिपोर्ट सहीं धारा और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लोग भड़क गए। उन्होंने बृहस्पतिवार को बागपत-मेरठ मार्ग सराय मोड़ पर जाम लगा दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। एसडीएम और सीओ के कार्रवाई करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। 
विज्ञापन

  बता दें कि बुधवार की शाम छात्र मोहित का शव गांव में ही खेत में पेड़ पर लटका हुआ मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसमें परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे, जबकि पुलिस आत्महत्या की घटना मान रही थी। परिजन आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। जबकि पुलिस ने आत्महत्या के लिए रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। साथ ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही थी। इस पर लोगों का गुस्सा फूट गया और बागपत-मेरठ मार्ग पर स्थित अमीनगर सराय मोड़ पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सिंघावली अहीर और बालैनी पुलिस तुरंत वहां पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास करने लगी। इस दौरान उनकी लोगों से काफी नोकझोंक हुई। बाद में एसडीएम मनोज कुमार और सीओ संजीव सुमन ने उचित कार्रवाई करने और मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। 

पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
पिलाना। मृतक के पिता कंवरपाल का कहना है कि छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाकर उनके बेटे मोहित को घेरकर बुरी तरह से पिटाई की थी। बाद में हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए थे। उसके बाद मोहित रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। बाद में उसका शव पेड़ पर लटका मिला। जानकारी करने पर पता चला कि खेत में घटना के समय आरोपी देखे गए हैं। इससे पता चलता है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उनकी तहरीर पर आरोपी दो भाई बेदू और जयप्रकाश एवं कपिल और मोगली के अलावा नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। 
विज्ञापन


मोहित पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप 
पिलाना। मोहित की हत्या के मामले में विपक्षी एसपी दफ्तर पर पहुंचे। उनका कहना है कि किशोरी बुधवार को खेत में शौच करने के लिए गई थी। वहां पर आरोपी मोहित ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। उसके परिजनों ने शिकायत की थी। बाद में मोहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने उनको हत्या के केस में फंसा दिया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें