चार दिवसीय द्वितीय प्रमेंद्र मेमोरियल बास्केटबाल टूर्नामेंट के तीसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल बड़ौत में चल रही चार दिवसीय द्वितीय प्रमेंद्र मेमोरियल बास्केटबाल टूर्नामेंट के तीसरे दिन शनिवार को कई रोमांचक मुकाबले हुए। इसमें मेरठ ने कानपुर की टीम को हराया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में आए एआरटीओ सुभाष राजपूत, डॉ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर 19 वर्ग में प्रदेश की कुल 17 टीमें हिस्सा ले रही है। तीसरे दिन आगरा व लखनऊ टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें आगरा की टीम 56-47 से विजयी रही। दूसरा मुकाबला उन्नाव व बलिया के बीच हुआ। इसमें उन्नाव की टीम 60-51 से विजयी रही। तीसरा मुकाबला वाराणसी व बुलंदशहर के बीच खेला गया। इसमें बुलंदशहर की टीम 70-63 के अंतर से विजयी रही। चौथा मुकाबला कानपुर व मेरठ के बीच खेला गया। इसमें एकतरफा मैच में मेरठ की टीम 41-19 अंक के अंतर से विजयी रही। पांचवां मुकाबला गोरखपुर व मेरठ के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर की टीम 57-19 अंक के अंतर से विजयी रही। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने विजयी टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा प्रत्येक खिलाड़ी की पूरी मेहनत तथा लग्न से खेल खेलना चाहिए तथा अपने देश का नाम रोशन करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. मनीष तोमर ने बताया रविवार को क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल, सेमी फाइनल, सभी फाइनल मैचों का आयोजन होगा। प्रथम टीम को 21000 रुपये, द्वितीय टीम को 15000 रुपये, तृतीय टीम को 5100 रुपये चौथी टीम को 3100 रुपये और ट्राफी के रूप में इनाम दिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. अरविंद जैन, डॉ. विकास वशिष्ठ, सुरेश कुमार, एक्सईएन प्रथम गोपाल सिह सहायक अभियंता, राणा प्रताप, जेई गुलशन कुमार, डॉ. गीतांजलि तोमर, विनीता राजपूत, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, अंतुरत प्रधान रंछाड़, गौरव अहलावत रोहतक, प्रदीप शर्मा, रामपाल सिंह, अशोक कुमार, सर्वेश, सोहित, हरेंद्र, सन्नी, प्रियांशु पंवार, अमरजीत मंजू आदि का सहयोग रहा।