फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में नहीं आग से निपटने के इंतजाम

Sun, 01 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
नगर के प्राईवेट नर्सिंग होम मे आग बुझाने वाले यंत्रो की जानकारी लेते एसडीएम रामप्रसाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम ने क्षेत्र के अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा के बंदोबस्तों का निरीक्षण किया। कुछ अस्पतालों में आग बुझाने का कोई यंत्र नहीं मिला तो कहीं यंत्र अपडेट नहीं थे। इनकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम दीपाली कौशिक ने बताया कि टीम बनाकर क्षेत्र के अस्पतालों में आग से सुरक्षा के बंदोबस्त के हालात का निरीक्षण कराया गया। उन्होंने स्वयं नगर के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित मेट्रो हॉस्पिटल, प्रिया नर्सिंग होम, गिरवर सिंह, उत्कर्ष नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। प्रिया व गिरवर सिंह नर्सिंग होम में आग बुझाने का कोई यंत्र नहीं मिला। उत्कर्ष नर्सिंग होम में आग बुझाने के यंत्र अपडेट नहीं थे। अस्पतालों में किसी को भी यंत्र नहीं चलाना आता है। अन्य जांच टीमों की रिपोर्ट मंगाई जा रही है। उनकी रिपोर्ट कार्रवाई के लिए डीएम को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें