फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेदपाल पंवार अध्यक्ष और आनंद तोमर बने महामंत्री

Sun, 01 Jan 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत तहसील में रेवन्यू बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान करता एक अधिवक्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत तहसील में रेवन्यू बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर वेद पाल सिंह पंवार और महामंत्री पद पर आनंद तोमर विजयी रहे । 
विज्ञापन

  शनिवार की सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक चुनाव अधिकारी विनोद जैन एडवोकेट की देखरेख में मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। इसमें वेदपाल पंवार को 79 मत मिले और विजयी घोषित हुए। जबकि हारे प्रतिद्वंदी ईश्वर सिंह को 76 मत प्राप्त हुए। जबकि उपाध्यक्ष पद पर शौकेंद्र राणा निर्विरोध विजयी घोषित किए। महामंत्री पद पर आनंद पाल तोमर 100 मत लेकर विजयी घोषित किए। उनके प्रतिद्वंदी अमित वशिष्ठ को 55 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद दीपक राठी, पुस्तकालय पद पर अमरपाल निर्विरोध घोषित किए। वहीं सह सचिव पद पर भी दिनेश कुमार मान निर्विरोध चुने। वरिष्ठ सदस्य पर धर्मवीर सिंह तोमर, विनोद मान, विरेंद्र चौहान चुने गए। कनिष्ठ पद पर दीपक शर्मा, शहीद अहमद, सोहनवीर तोमर निर्विरोध चुने गए। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष वेदपाल पंवार ने कहा बार और न्याय पालिका में सामंजस्य बनाकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें