फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियो मे विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर के मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालियों का कहना है कि विवाहिता की हार्ट अटैक से मौत हुई है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी एक श्रमिक के पुत्र का पत्नी के साथ कुछ दिनों से विवाद बना आ रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालियों का कहना है कि विवाहिता की हार्ट अटैक से मौत हुई है। जबकि मायके वालों का आरोप है कि ससुरालियों ने उनकी पुत्री की हत्या की है। मृतका के मायके वालों ने कोतवाली मे पहुंचकर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विवाहिता की मौत के कारणों का पता लग सकेगा। यदि उसकी हत्या की गई है। तो ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें