फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगदपुर में विवाहिता ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। अंगदपुर गांव में शुक्रवार की रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृतका शाईन (35) पुत्री जरीफ जनपद शामली के कांधला गांव की रहने वाली थी। करीब 11 वर्ष पूर्व उसकी शादी अंगदपुर गांव निवासी फिरोज के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे लेविस (9) और जारा (6) है। कई दिनों से पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर शाईन ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल वाले उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही रहे थे कि मायके से पिता जरीफ, मामा अशरफ, भाई भूरा सैफी, नाजिम सैफी, इकबाल, मोमिन, भाभी, शहनाज, रुबीना आदि अंगदपुर पहुंचे और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते पुलिस को सूचना दी। रात्रि में ही बिनौली पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। इंस्पेक्टर ने कहा कि शाईन के परिजन ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगा रहे है। अभी तक उन्होंने कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें