फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक सुधार परीक्षा : जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाया जाएगा कंट्रोल रुम

विज्ञापन
विज्ञापन
- केंद्रों को कंट्रोल रूम से जोड़ने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों से मांगे आईपी एड्रेस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दस सितंबर से अंक सुधार की परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन बनाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापकों को नौ सितंबर तक आईपी एड्रेस कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा प्रभारी जयप्रकाश रूहेला ने बताया कि जिले में दस सितंबर से छह अक्तूबर तक होने वाली अंक सुधार परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद् को भेज दी गई है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को नौ सितंबर तक कालेज के आईपी एड्रेस कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। कंट्रोल रूम से केंद्रों को जोड़कर कंट्रोल रूम को माध्यमिक शिक्षा परिषद से जोड़ा जाएगा, जिससे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय व शासन स्तर से परीक्षा की निगरानी की जाएगी। परीक्षा प्रभारी जयप्रकाश रूहेला ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन बनाने के लिए प्रश्नपत्रों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें