फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में भी गुलजार हो रहा है बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोरोना संक्रमण के मामले में नगर और ग्रामीण इलाके पहले से ही संवेदनशील हैं। बीते एक पखवाड़े में काफी संख्या में लोग जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद लोग कोरोना संक्रमण को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। शासन स्तर पर कोरोना कर्फ्यू 24 मई तक के लिए बढ़ा दिया परंतु नगर में कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार में अधिकतर दुकानें खुल रही हैं। जिनमें लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। कुछ दुकानदार और ग्राहक मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। जिससे संक्रमण को बल मिलना स्वाभाविक है। यहां पर पुलिस प्रशासन का भी खौफ नजर नहीं आ रहा है। सड़कों पर युवाओं की टोलियां बेरोकटोक घूमती नजर आ रही हैं। इनको टोकने वाला कोई नहीं है। यदि इसी तरह से अनदेखी होती रही तो कोरोना संक्रमण की स्थिति फिर गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें