फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: धनतेरस को लेकर सजा गया बाजार, अच्छे कारोबार की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 4
विज्ञापन

बड़ौत। दीपावली के अब बहुत कम दिन बचे हैं और बाजार पूरी तरह सज गया है। फिलहाल धनतेरस को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इसलिए बर्तनों का बाजार पूरी तरह से सज गया है। व्यापारियों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
धनतेरस पर अधिकांश लोग स्टील, पीतल, तांबे के बर्तनों की खरीदारी करना शुभ मानते हैं। इसके चलते बर्तन बाजार में खासी रौनक बनी हुई है। अच्छी बात यह है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बर्तनों के दामों में 10 से 15 फीसदी गिरावट आई है। स्टील बर्तनों में क्रिस्टल गैस चूल्हा, इंडक्शन चूल्हा और इंडक्शन कुकर छाए हुए हैं। वहीं, स्टील के आकर्षक पूजन थाल, सिल्वर टच डिजाइन के बर्तनों की भरमार है।
विज्ञापन



बोले व्यापारी....
एक करोड़ से ज्यादा के बिक सकते हैं बर्तन
पिछली बार के मुकाबले इस बार करोबार में 30 से 40 प्रतिशत उछाल की उम्मीद है। ऐसे में करीब 50-52 लाख का कारोबार हो सकता है। इसलिए ग्राहकों को देखते हुए हर कीमत के बर्तन उपलब्ध हैं।-सम्यक जैन बर्तन कारोबारी
विज्ञापन


इस बार बर्तनों के दामों मेें थोड़ी गिरावट आई है, इससे अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है, क्योंकि ग्राहक महंगी चीजे खरीदने से बचता नजर आता है।-रविचंद जैन


बर्तनों की रेट लिस्ट

सामान रुपये

ब्रांडेड कुकर पांच लीटर 1100 से 1600 रुपये

लोकल कुकर पांच लीटर 400 से 700

क्रिस्टल गैस चूल्हा 1300 से 3500

सादा गैस चूल्हा 500 से 1200
स्टील बाल्टी 110

बर्तन स्टैंड 500 से 1000 तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें