फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बूथ से गायब मिली बीएलओ, एसडीएम ने रोका एक माह का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
=विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के विशेष अभियान के दौरान एसडीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन


फोटो संख्या 2

बड़ौत। लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को एसडीएम ने जिवाना गांव के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ बूथ से अनुपस्थित मिली। एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित बीएलओ का एक माह का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस समय डीएम के निर्देश पर जनपद में निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का अभियान चला रहा है। अभियान के दौरान नए वोटरों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के अलावा मृतकों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जाने का काम किया जा रहा है। रविवार को अभियान के तहत पहले शाहपुर बड़ौली व उसके बाद आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना का निरीक्षण किया तो आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना में बूथ संख्या 281 पर बीएलओ हिमांशु उपस्थित मिले, जबकि बूथ संख्या 282 की बीएलओ आरती अनुपस्थित मिलीं। इस मौके पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए उक्त बीएलओ का एक माह का वेतन रोक दिया। एसडीएम सुभाष सिंह ने बीएलओ को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की हिदायत दी। इस दौरान तहसीलदार अमर सिंह वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें