फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में छुट्टी पर कई डाक्टर, मरीज परेशान होकर भटकते रहे

विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल में कक्ष नम्बर चार की पर्ची लेकर कक्ष पर ताला लगा देख परेशान होती महिला मरीज - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में अधिकतर चिकित्सक छुट्टी पर रहते हैं। कई चिकित्सक अपने कक्षों से घंटों लापता रहते जाते हैं। जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां रोजाना एक हजार से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन उनको उपचार के लिए भटकना पड़ता है। इसके चलते पीड़ित मरीजों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को करीब एक हजार मरीज पहुंचे। उनका उपचार करने के लिए चिकित्सक नहीं थे। यहां त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक लाठियान, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या सिरोही, फिजिशियन डॉ. राजेश के कक्ष पर छुट्टी पर होने का पर्चा चस्पा था। वहीं, कई चिकित्सक अपने कक्ष से लापता थे। वहीं, मरीजों के पर्चों पर कक्ष नंबर डालकर परेशान किया जा रहा था। इस तरह दूर-दूर से आने वाले मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी और उनको बिना उपचार कराए लौटना पड़ा। इसके साथ ही कई मरीजों ने हंगामा किया तथा डाक्टरों पर नहीं मिलने का आरोप लगाया।
नहीं की जाती है कार्रवाई
खेकड़ा निवासी बुसरा को त्वचा रोग है। वह चिकित्वक को दिखाने के लिए अस्पताल पहुंची थी, लेकिन उनके उपस्थित नहीं होने के बावजूद पर्चे पर त्वचा रोग विशेषज्ञ के कक्ष का नंबर लिखा दिया गया। जिससे वह चक्कर काटती रही और उसे परेशान होकर लौटना पड़ा। तेड़ा गांव निवासी अनिल व खामपुर गांव का प्रशांत सर्जन के पास पहुंचे थे, लेकिन उनके कक्ष पर ताला लगा मिला। खट्टा प्रहलादपुर के शिवकुमार व शेरपुर लुहारा के योगेंद्र ने आरोप लगाया कि वे चिकित्सक की इंतजार में कई घंटे से बैठे थे, लेकिन चिकित्सक के बारे में जानकारी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सभी चिकित्सकों को नियमित रूप से बैठने के लिए निर्देश दिए हैं। किसी को कोर्ट या अन्य कार्य के लिए जाना है तो उनको दोपहर के बाद जाने के लिए कहा हुआ है। इसके बाद भी डाक्टर नहीं बैठ रहे हैं तो यह गलत है। उनका पता कराकर कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ

बागपत जिला अस्पताल में चिकित्सक के कक्ष के बाहर बैठे मरीज- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें