फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालैनी में पशुओं में फैली खुरपका-मुंहपका की बीमारी, कई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी के ग्रामीणों ने टीकाकरण की मांग उठाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। ग्राम बालैनी में मवेशियों में खुरपका-मुंहपका बीमारी फैल रही है। इससे एक माह में 23 मवेशियों की मौत हो चुकी है। अन्य पशु बीमारी से ग्रसित हैं।
गांव के डॉ. सुनील कुमार, मेहरचंद व ओमप्रकाश ने बताया कि खुरपका-मुंहपका से पशुपालक परेशान हैं। उन्हें निजी चिकित्सकों से मवेशियों का उपचार कराना पड़ रहा है। खुरपका-मुंहपका से डॉ. सुनील की भैंस, मोनू की दो भैंस, हरि सिंह की कटिया व तीन गाय, महावीर का बैल, राजसिंह प्रधान की भैंस, दो भैंस के बच्चे, जय सिंह की दो कटिया, निज्जु ूकी गाय, राजकुमार का भैंसा, आदेश की गाय व दो कटिया मर गई हैं। इससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से गांव में कैंप लगवाकर मवेशियों की जांच व टीकाकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

मारपीट करने का आरोप
बालैनी। बुढ़सैनी निवासी रामकुमार पुत्र राजवीर ने बताया कि वह शनिवार शाम घर के पास खड़ा था। एक युवक आया और उससे गालीगलौज करने लगा। युवक ने विरोध करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर उसे मारपीट करके घायल कर दिया। उसे पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने गांव के नितिन और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें