फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर मिल गेट पर धरना, पुतला फूंका

Wed, 24 Aug 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। मलकपुर और क्षेत्र के किसानों ने मलकपुर मिल द्वारा नाले में गंदा पानी न छोड़ा जाए और मिल की मैन रोड और साइड की चारों तरफ की रोड बनवाने की मांग को लेकर मलकपुर चीनी मिल गेट रोड पर धरना-प्रदर्शन कर मिल के खिलाफ पुतला फूंका।
विज्ञापन


 इस दौरान गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन धर्मेंद्र तोमर ने कहा दो माह में मिल मालिक ने नाले में गंदा पानी इस सत्र में डाला तो वे एनजीटी कोर्ट में मिल के खिलाफ रिट दायर करेंगे, क्योंकि लोयन मलकपुर, जोनामाना आदि गांवों में कैंसर आदि गंभीर बीमारी ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है।

इनके सभी प्रमाण और प्रदूषण बोर्ड  मेरठ की फर्म ओके सर्टिफिकेट भी हमने जुटा लिये हैं। सभी किसानों से हम वादा करते हैं नाले को प्रदूषण से मुक्त कराया जाएगा। डॉ. प्रताप ने कहा जब भी कहीं पर फैक्ट्री लगती है तो उसकी जिम्मेदारी होती है कि मिल मालिक बुग्गी, सड़क, ट्रैक्टर पर बीच-बीच में पानी की व्यवस्था व सड़क निर्माण कराएं। प्रधान दीपक ने कहा  किसान भवन और छपरौली रोड से मैन रोड का निर्माण कराए। 
विज्ञापन


धरने का संचालन मास्टर महावीर सिंह ने किया। इसमें धूम सिंह चेयरमैन, कृष्णपाल प्रधान, योगेंद्र प्रधान, ओमवीर प्रधान, राज कुमार प्रधान, देवेंद्र, भोपाल सिंह, सुखपाल सिंह, अरविंद, भरत, रविंद्र, शैलेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें