बसपा छोड़कर दिल्ली में बरवाला गांव के कश्यप और दलित समाज के लोगों को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराते चौधरी अजित सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। दिल्ली में बड़ौत के बरवाला गांव के काफी संख्या में दलित और कश्यप समाज के लोगों ने बसपा छोड़कर रालोद की सदस्यता ग्रहण की। इनका चौधरी अजित सिंह ने स्वागत किया।
मंगलवार को मुनेश बरवाला, उपेंद्र प्रधान और नरेश ठेकेदार के नेतृत्व में बरवाला गांव के काफी संख्या में दलित और कश्यप समाज के लोग दिल्ली में चौधरी अजित सिंह की कोठी में पहुंचे और उन्होंने बसपा छोड़कर रालोद की सदस्यता ग्रहण की और रालोद की नीतियों में अपनी आस्था जताई।
उनका रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने माला पहनाकर पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया और कहा कि वे पार्टी के लिए काम करें। सदस्यता ग्रहण करने वालों में देवेंद्र, प्रवीण, मनोज, शमशाद, पुष्पेंद्र, सूरज, बिरेंद्र, राजपाल, मोहकम, संतोष, राजेश, दीपक, पुष्पेंद्र आदि रहे।