फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: मधु बनेंगी जैन साध्वी, धूमधाम से हुई मंगल गोद भराई, फिर निकाली गई विदाई यात्रा

Sat, 18 Nov 2023 01:15 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : वह आगामी नौ दिसंबर को मध्य प्रदेश के सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में आचार्य ज्ञेयसागर महाराज व आर्यिका स्वस्ति भूषण माता के पावन सानिध्य में जैन आर्यिका दीक्षा लेंगी।
विज्ञापन
बरनावा में मधु जैन की विदाई यात्रा निकालते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में बिनौली के बरनावा की बेटी मधु जैन ग्रहस्थ जीवन से निकलकर मोक्ष मार्ग की ओर बढ़ चली हैं। वह आगामी नौ दिसंबर को मध्य प्रदेश के सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में आचार्य ज्ञेयसागर महाराज व आर्यिका स्वस्ति भूषण माता के पावन सानिध्य में जैन आर्यिका दीक्षा लेंगी।

विज्ञापन


इस शुभ अवसर पर शनिवार को उनके जन्म स्थल गांव बरनावा के श्री चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में स्वर्गीय लाला मोतीराम जैन की पुत्री मधु जैन की गोद भराई रस्म पंडित ललित जैन के निर्देशन में प्रातः अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन कर की गई। इस दौरान महिलाओं ने उनकी गोद भरी और आशीर्वाद प्राप्त किया। 

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: सहारनपुर में दवा फैक्टरी में गैस पाइप फटा, चार महिला समेत पांच झुलसे, तीन की हालत गंभीर

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके उपरांत बैंडबाजों के साथ गांव में विदाई यात्रा निकाल कर उन्हें विदाई दी गई। पुत्र अमल जैन मुंबई ने विदाई यात्रा का सारथी बनकर अपनी माता के मोक्ष मार्ग पर जाने की भावनाओं को प्रणाम किया। यात्रा में रजनीश जैन, जीवंधर जैन, पंकज जैन, विनेश जैन, भाग चंद जैन, अशोक हर्रा, सतेंद्र जैन, परवीन जैन, संदीप जैन, पप्पल जैन आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: देवबंद का नया फरमान: मुफ्ती असद बोले- जहां मर्द काम करते हों, ऐसे ब्यूटी पॉर्लरों में न जाएं मुस्लिम महिलाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें