फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने घर-घर जाकर टीकाकरण कराने के लिए लोगो को जागरुक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को नगर की रहमानी मस्जिद में कोरोना रोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मस्जिद के मुफ्ती शाह आलम, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत और कोर एडरा के डीएमसी फसीउर्रहमान ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग व कोर एडरा की टीम ने नगर में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया। टीम ने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए सफाई के साथ-साथ दो गज की दूरी और मास्क का प्रयोग करने, बूथों पर जाकर टीकाकरण कराने के प्रति जागरूक किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर रही है। लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए अधिक से अधिक टीकाकरण कराने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें