सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाते नगरीय स्वास्थ्य अधिकारी डा अजेन्द्र मलिक व नगरपालिका
- फोटो : BARAUT
सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक
बड़ौत। सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रीकरण तथा उसके संबंध में लगाए गए प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू कराए जाने के उद्देश्य से शनिवार को नगरीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजेंद्र मलिक ने नगर में जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को उसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर नगरीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजेंद्र मलिक ने बताया कि किस प्रकार प्लास्टिक पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि प्रकृति से मानव है, न कि मानव से प्रकृति है। इसलिए हमें प्रकृति की रक्षा के लिए अभियान को सफल बनाना है। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक सुशील कुमार के अलावा स्थानीय पुलिस कर्मियों के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद रहे।